Mon. Feb 10th, 2025

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

मुलताई। साइखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिसाटा में मंगलवार को एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति रामसू को गिरफ्तार कर लिया है। पहले इस हत्या को साधारण मृत्यु बताया गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आया कि महिला के सिर पर वार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि महिला मीरा सलामे को उसकी मायके की जमीन नही लेने कि बात पर से झगड़ा कर मीरा के साथ उसके पति ने हाथ थप्पड, लकड़ी और ईंटा से मारपीट की गई थी। जिससे मीरा सलामे को सिर में चोट लगने से मीरा बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गई थी।
परिजन महिला को मुलताई अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी पति रामसू पिता गोमजी सलामे (40) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी रामसू के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है।
वहीं आरोपी रामसू सलामे को महज 24 घंटे के भीतर साइखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
आरोपी की गिरफ्तारी मे निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक पूनमचंद साहू, प्र.आर दिलीप झरबडे, रामानंद, प्र.आर. राजकुमार, देवेंद्र आर. विनोद साहू, सैनिक चंद्रभान, गौतम की की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *