शिवाजी प्रतिमा स्थल का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मुलताई। नगर पालिका द्वारा मंगलवार बाजार में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की गई है।जिसका निरीक्षण नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा किया गया।इसके साथ ही सौंदर्गीकरण के आदेश नपाध्यक्ष द्वारा दिए गए हैं। शिवाजी महारांज जयंती के पूर्व प्रतिमा का अनावरण धूम धाम से किया जा सके। नपा के जीआर देशमुख ने बताया नगर पालिका द्वारा चबूतरे के स्टीमेट के अनुसार कार्य पूर्ण कर दिया गया है। नपाध्यक्ष द्वारा अलग से स्टीमेट बनाकर चबूतरे तथा सीढ़ियों पर स्टील ग्रील तथा प्रतिमा पर सुरक्षा एवम सौंदर्यीकरण के हिसाब से छत्र लगाने के आदेश दिए गए हैं ताकि प्रतिमा स्थल आकर्षक नजर आए।
इसके लिए नगर पालिका द्वारा एक सप्ताह के अंदर ग्रील एवम छत्र का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष से शिवाजी महाराज की प्रतिमा नगर में आ चुकी है जिसके बाद मंगलवार बाजार में प्रतिमा लगाने का स्थल चयन किया।जिसके बाद से प्रतिमा का अनावरण अभी तक नही हो सका। प्रतिमा स्थापना की मांग करने वाले युवाओं द्वारा शिवाजी महाराज जयंती के पूर्व प्रतिमा स्थापना का कार्य पूर्ण करने की मांग करने पर नगर पालिका द्वारा शेष कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिससे शिवाजी महाराज जयंती पर धूमधाम से प्रतिमा का लोकार्पण होगा।