Mon. Jan 13th, 2025

सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती पर संविधान प्रचारिणी सभा का हुआ आयोजन


मुलताई। सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती एवं भारतीय संविधान का हीरक जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार नगर में संविधान प्रचारिणी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट धनीराम बंजारे, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्नेहलता खातरकर, इंडियन संविधान उमा सिरसाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता सावित्री बाई फुले के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा शिक्षिका विमला निरापुर के निर्देशन में डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर प्रस्तुत किया गया। नाटक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य वक्ता श्री बंजारे ने कहा कि संविधान का लाभ तभी मिलेगा जब इसका पालन होगा। सभी समस्याओं का समाधान एकमात्र भारत का संविधान है। किसी भी देश का संविधान उस देश की समस्याओं का समाधान करने के लिए होता है और संविधान पालन करने के लिए ही है, यह फ्रेम करवा कर रखने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सहित सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अपनी मांग उनके सामने रखी जिसमें मुख्य रूप से देश में एक संविधान चैनल शुरू की जाए, संविधान पर फिल्म निर्माण करावे, संविधान को कक्षा आठवीं से अनिवार्य विषय के रूप में पाठ्यक्रमों में शामिल करें, जिसे फिलहाल सरकार ने कुछ हद तक मान लिया है। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में न सिर्फ नगर अपितु आस पास के दर्जनों गांवों से भी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन यशोधरा महिला मंडल और आनंद बौद्ध विहार समिति के संयुक्त तत्वधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपा अतुलकर द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *