बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे घड़ी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
मुलताई। नगर के घड़ी व्यापारी अनिल देशमुख 55 साल का बुधवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया। वे अपने बेटे करण की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, और विवाह की पत्रिका देने मुलताई से साईखंडारा गए थे। पत्रिका वितरण के बाद अनिल देशमुख मोटर साइकिल से वापस लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 8 बजे उनकी मोटर साईकिल को श्रीजी शुगर मिल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद करीब एक घंटे तक उन्हें चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। बाद में स्थानीय रहवासियों ने तथा राहगीरों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अनिल देशमुख के बेटे करण का विवाह 1 मई को होना तय था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे से परिवार में दुख का माहौल है। बताया जा रहा है कि अज्ञात सफेद रंग के टवेरा वाहन ने तेजी से टक्कर मार दी। जिससे मोटर साईकिल पर सवार अनिल देशमुख मोटर साईकिल सहित गिरकर घायल हो गए। जिन्हें बैतूल अस्पताल में डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।उनका अंतिम संस्कार मुलताई के मोक्ष धामे किया गया।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में रिश्तेदार सहित अन्य नागरिक शामिल हुए।
