सीएम हाउस के पास लूट के 11 घंटे बाद रायसेन रोड पर दो महिलाओं को लहूलुहान कर लूट
- *भोपाल में खूनी हुए लुटेरे …*
*कमिश्नर साहब! भोपाल आपके कंट्रोल में है या लुटेरों के?*
*सीएम हाउस के पास लूट के 11 घंटे बाद रायसेन रोड पर दो महिलाओं को लहूलुहान कर लूट*
भोपाल अब राजधानी नहीं, खौफ का इलाका लगने लगी है। शांत शहर में अपराधियों का राज चलता दिख रहा है। मुख्यमंत्री निवास के पास डॉक्टर पर हमला कर लूट और उसके 11 घंटे बाद रायसेन रोड पर दो महिलाओं को लहूलुहान कर लूट। ये पुुलिसिया सिस्टम की नाकामी का खुला सबूत है। लुटेरे चलती एक्टिवा से गिराकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हाथ तोड़ गया। गाडी में उसके साथ बैठी सहेली के सिर पर 8 टांके लगे। आईसीयू में जिंदगी की जंग जारी है।और लुटेरे? बिना डर, बिना रोक फरार। कमिश्नर साहब, अगर राजधानी में ही लोग सुरक्षित नहीं, तो आपकी पुलिसिंग आखिर किस काम की? नक्सलवाद पर जीत के किस्से आपके बहुत हैं, लेकिन भोपाल में लुटेरों से हार साफ दिख रही है! और मुख्यमंत्री जी, जब आपके पास ही गृह विभाग है तो ये सडक पर खून, ये चीखें… आपकी जिम्मेदारी क्यों नहीं मानी जाए ?
