September 27, 2026

चलती कार की छत पर चढ़ा पुलिसकर्मी, 40 किमी पीछा कर पकड़े तस्कर

0
Post no. (3)

तमिलनाडु में पुलिस ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक कार सवार संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस को विलांकुरिची इलाके में कार से संदिग्ध लोगों के जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोविलपलायम पुलिस टीम ने तुरंत वाहन का पीछा शुरू किया।

पीछा करते समय पुलिस की टीम कार के करीब पहुंची तो एक पुलिसकर्मी चलती गाड़ी की छत पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह कई किलोमीटर तक कार के ऊपर रहा, ताकि संदिग्धों को भागने से रोका जा सके और वाहन को काबू में लेने में मदद मिले।

करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने अविनाशी रोड पर कार को रोक लिया। इसके बाद कार में मौजूद संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान और कथित तस्करी से जुड़े मामले की जानकारी जुटा रही है।

#TamilNaduNews #PoliceAction #PoliceChase #Avinashi #Kovilpalayam #CrimeNews #ViralVideo #BreakingNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *