September 7, 2026

दिल्ली में बारिश का कहर, सत्य निकेतन में गिरी इमारत; मलबे में छात्र फंसे

0
Post no. 0 (4)

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में लगातार बारिश के बीच एक इमारत अचानक ढह गई। हादसा मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास हुआ, जहां बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल और पीजी संचालित हो रहा था। हादसे के समय इमारत में करीब 40 से 50 छात्र मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। शुरुआती बचाव कार्रवाई में तीन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, कई अन्य छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा।

मौके पर डीडीएमए और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरणों की मदद ली जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिन्हें पुलिस नियंत्रित कर रही है। लगातार बारिश के बीच चल रहे इस बचाव अभियान पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है।

#DelhiNews #DelhiRain #BuildingCollapse #RescueOperation #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *