September 29, 2026

नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएंगे CM विजय, 755 करोड़ की योजना शुरू

0
Post no. (3)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना की शुरुआत की। योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजात बच्चों को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी दी जाएगी। योजना की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में लिया और पात्र बच्चों को खुद अंगूठियां पहनाईं।

सरकार ने इस योजना के लिए 755 करोड़ 83 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ मातृत्व और महिला स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ तमिलनाडु की पात्र स्थायी निवासी माताओं के नवजात बच्चों को मिलेगा।

#TamilNaduNews #CMVijay #GoldRingScheme #NewbornBaby #MaduraiNews #GovernmentHospital #WelfareScheme #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *