पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर जिला जेल भेजा

0
1007412079

 

 

बोरी गांव के सुदामा यादव को युवक ने बेरहमी से की थी मारपीठ इस मामले में यादव समाज और हिन्दू संगठन में था आक्रोश

 

चिचोली = चिचोली में बोरी गांव के सुदामा यादव के साथ विशेष समुदाय के युवक ने मारपीट मामले में यादव समाज और हिन्दू संगठन के लोगों ने कडी कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सोपा
चिचोली में बोरी गांव के मजदूर सुदामा यादव के साथ दुकान निर्माण मे काम पर बुलाने पर नही आने पर युवक सद्दाम खान ने जमकर बेल्ट से मारपीट की जो बुरी तरह से घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार जारी है जिसमे सामाजिक मुद्दों हिन्दू- मुस्लिम मानते हुए यादव समाज संतोष यादव सकल हिन्दू समाज राजेश राठौर जयस संगठन शिवम उईके जयस जिला प्रवक्ता डोमासिह कुमारे आशाराम यादव छोटू यादव शिव यादव बजरंग दल यश वर्मा यादव महासभा के उमेश यादव हिन्दू संगठन के सुनिल साठे के साथ हजारों की संख्या में जन समुदाय ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उग्र आंदोलन करतें हुए उचित कार्यवाही और आरोपी का जुलूस निकालने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान को ज्ञापन सौंपा उसके पश्चात जय स्तंभ चौक से पुलिस थाना तक रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी राजेश तिवारी एवं थाना प्रभारी हरिओम पटेल को भी ज्ञापन सौंपा गया जहा आरोपी को थाने से बाहर निकालकर तुरंत जुलूस निकालने की जिद पर अडे रहें जहा अनुविभागीय अधिकारी राजेश तिवारी ने भीड़ हटाने के बाद जूलूस निकालने और सभी जांच करके कडी से कडी कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जब भीड हटी और मामला शांत हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नगर में जुलूस निकालकर जिला जेल भेज दिया गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *