जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरे नेता
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक हलचल देखने को मिली। पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए गए नेताओं में आरजेडी सांसद मनोज झा, पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी, आप नेता सौरभ भारद्वाज और सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेता शामिल बताए गए। प्रदर्शन के दौरान इलाके में सुरक्षा और आवाजाही को लेकर भी हलचल बनी रही।
#JantarMantar #DelhiProtest #CEC #GyaneshKumar #OppositionProtest #DelhiNews #PoliticalProtest #taptisamanvya
