सीएम 21 को तमिलनाडु में चुनावी दौरे पर

0
cm

सीएम 21 को तमिलनाडु में चुनावी दौरे पर

भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमिलनाडु की रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 9:10 बजे भोपाल से कोयंबटूर पहुंचकर, हेलीकॉप्टर द्वारा रासिपुरम विधानसभा पहुंचेंगे। प्रातः 10:15 बजे रासिपुरम विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 बजे कोयंबटूर नार्थ जिले के अविनाशी स्थित पॉपीज विस्टा होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:15 बजे अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्टी प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयंबटूर से सायं 5:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *