मुलताई में निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ, उमड़ी आस्था
मुलताई। नगर में जगन्नाथ पूरी की तर्ज पर प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली रथ यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के ताप्ती तट स्थित श्री जगदीश मंदिर से रथ यात्रा दोपहर 1 बजे निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया है। उल्लेखनीय है कि रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी भाई बलदाऊ तथा बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर निवासियों का हालचाल जानते हुए दर्शन देते है।रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने रथ खींच कर पुण्य लाभ अर्जित किया।#Multai #JagannathRathYatra #Tapti #MadhyaPradesh #taptisamanvya
