ज़हर खाने वाले मरीज को मिनरल वाटर की बोतल से चढ़ाई ड्रिप! डिंडोरी जिला अस्पताल का VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज़हर खाने वाले एक नाबालिग मरीज के इलाज के दौरान मिनरल वाटर की बोतल का उपयोग करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। CMHO डॉ. मनोज पांडे ने इलाज की प्रक्रिया में चूक स्वीकार करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने भी मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
#Dindori #MadhyaPradesh #HealthNews #ViralVideo #taptisamanvya
