September 24, 2026

वेल्स में RAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, पैराशूट से सुरक्षित उतरे दोनों पायलट

0
Post no. (2)

ब्रिटेन के वेल्स में रॉयल एयर फोर्स के टी-2 हॉक ट्रेनिंग विमान के क्रैश होने से दो पायलट घायल हो गए। यह हादसा एंगलेसी के पास पेन्कार्निसिओग इलाके में हुआ। विमान आरएएफ वैली बेस से प्रशिक्षण उड़ान पर था।

हादसे के दौरान दोनों पायलटों ने इमरजेंसी इजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया और पैराशूट की मदद से विमान से बाहर निकलकर सुरक्षित जमीन पर उतर गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

आरएएफ ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरएएफ वैली से उड़ान भर रहे टी-2 हॉक विमान से जुड़ी घटना एंगलेसी के पास हुई है। हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आरएएफ वैली फाइटर पायलटों की ट्रेनिंग के लिए प्रमुख बेस के रूप में जाना जाता है।

#WalesNews #RoyalAirForce #RAF #HawkJet #AircraftCrash #UKNews #AviationNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *