जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर डरावना मंजर, हाईवे पर गिरे विशाल पत्थर; कई वाहन क्षतिग्रस्त
जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर रामबन के त्रिशूल मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहाड़ से अचानक बड़े-बड़े पत्थर हाईवे पर गिर पड़े। घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों ने पहले ही हाईवे के कई हिस्सों को एहतियातन बंद करने की घोषणा की थी। प्रशासन लोगों से मौसम सामान्य होने तक यात्रा से बचने की अपील कर रहा है।
#JammuKashmir #NH44 #Ramban #Landslide #taptisamanvya
