September 4, 2026

चार बच्चों की मौत से टूटा पिता, DSP ने गले लगाकर दिया सहारा

0
Post no. 0

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब चारों बच्चों के शव गांव पहुंचे, तो पूरे गांव में मातम और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

बच्चों के पिता गया प्रसाद अपने लाडलों के शव देखकर खुद को संभाल नहीं सके। वह लगातार रोते हुए अपने बच्चों को याद करते रहे। इसी दौरान सिराथू के DSP सत्येंद्र तिवारी ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

बताया गया कि गया प्रसाद मुआवजे सहित कुछ मांगों को लेकर बच्चों के अंतिम संस्कार पर सहमत नहीं थे। बाद में परिवार को कुल 32 लाख रुपये की सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ हुआ। हादसे में 10 वर्षीय आदित्य, 2 वर्षीय रवि, 2 वर्षीय अमित और 15 वर्षीय जाह्नवी की जान गई। चार मासूमों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

#Kaushambi #UttarPradeshNews #FirecrackerFactory #HeartbreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *