September 7, 2026

चोरी से बचाने का अनोखा जुगाड़, गोपालगंज में SUV को घर की छत पर चढ़ाया

0
Post no. 0 (5)

बिहार के गोपालगंज जिले से कार की सुरक्षा को लेकर अपनाए गए अनोखे जुगाड़ का मामला सामने आया है। मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव में परिवार ने नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को चोरी से बचाने के लिए घर की दूसरी मंजिल की छत पर पार्क कर दिया।

बताया जा रहा है कि कार के मालिक मनोज यादव विदेश में नौकरी करते हैं। उन्होंने कार की देखभाल के लिए ड्राइवर रखा था, लेकिन ड्राइवर के भी विदेश चले जाने के बाद परिवार को गाड़ी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। ऐसे में कार को घर के बाहर रखने के बजाय क्रेन की मदद से सीधे छत पर पहुंचाने का फैसला किया गया।

क्रेन के जरिए भारी-भरकम SUV को घर की दूसरी मंजिल तक पहुंचाने का नजारा देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा में है।

#GopalganjNews #BiharNews #MahindraScorpio #ViralVideo #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *