September 20, 2026

कालाचौकी में गणेशोत्सव के दौरान बिजली का करंट फैला, दो की मौत

0
Post no.

मुंबई के कालाचौकी इलाके में गणेशोत्सव के दौरान रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। दत्ताराम लाड मार्ग पर गणेश मंडल के प्रवेश द्वार के पास बने अस्थायी पानी और कोल्ड ड्रिंक स्टॉल में अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 8 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

घटना रविवार तड़के करीब 2 बजकर 42 मिनट पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। इसके बाद बिजली सप्लाई तुरंत बंद कराई गई और एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास का इलाका सुरक्षित कर दिया गया।

हादसे से प्रभावित कुल छह लोगों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। मसिना अस्पताल में 8 वर्षीय राघिनी घनश्याम यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य व्यक्ति की भी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है।

मौके पर गणेशोत्सव की रोशनी और कोल्ड ड्रिंक स्टॉल के लिए अस्थायी बिजली मीटर लगाया गया था। BEST अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मीटर, वायरिंग और MCB की स्थिति की जांच की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्टॉल तक करंट कैसे पहुंचा और अस्थायी बिजली व्यवस्था में कोई खामी थी या नहीं।

#MumbaiNews #Kalachowki #Ganeshotsav #ElectricShock #MumbaiAccident #GanpatiFestival #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *