मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW का कहर, पुल से गिरने पर 3 की मौत
मुंबई की कोस्टल रोड पर रविवार तड़के तेज रफ्तार BMW भीषण हादसे का शिकार हो गई। मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही कार कथित तौर पर अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे की दीवार से टकराई और फिर पुल से नीचे जा गिरी।
हादसे की सूचना सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड कंट्रोल रूम को मिली। कार में सवार चार लोगों को तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धैर्य दर्शन सेठ और 19 वर्षीय आदित्य जकस्निया के रूप में हुई है।
वहीं, 23 वर्षीय आदित्य कल्पेश्वर ओसवाल गंभीर हालत में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं। हादसे में BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार की छत अंदर की ओर दब गई, विंडशील्ड चकनाचूर हो गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
#MumbaiNews #CoastalRoad #BMWAccident #RoadAccident #MumbaiAccident #MarineDrive #BreakingNews #taptisamanvya
