यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, 20 से ज्यादा यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
बताया गया कि बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची।
आग पर काबू पाने के बाद भी बस काफी देर तक सुलगती रही। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बस की बॉडी काटकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी रोका गया। आग लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
#YamunaExpressway #BusFire #RoadAccident #UPNews #GreaterNoida #Jewar #BreakingNews #AccidentNews #BusAccident #taptisamanvya
