September 23, 2026

ट्रक पलटा तो सड़क बनी ‘घी की नदी’, बर्तन लेकर दौड़े लोग!

0
Post no. (3)

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल के पास वनस्पति घी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और दूसरी तरफ पलट गया। ट्रक हरियाणा से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहा था।

हादसे के बाद ट्रक में लदा घी सड़क पर फैल गया। घी सड़क पर देखते ही कुछ लोग बर्तन और डिब्बे लेकर उसे भरने पहुंच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रोक दिया और सड़क पर फैले घी व मलबे को साफ कराया।

इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। एसपी सिटी के मुताबिक, हादसे में ट्रक चालक और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

#MoradabadNews #UttarPradesh #TruckAccident #Ramganga #GheeSpill #ViralVideo #RoadAccident #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *