September 25, 2026

₹65 का टोल बचाने निकला चालक, ₹6,500 की विंडशील्ड तुड़वा बैठा!

0
Post no. (1)

फिरोजाबाद हाईवे के एक टोल प्लाजा पर टोल बचाने के चक्कर में स्कार्पियो चालक ने बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से टोल बैरियर टूट गया और वाहन की विंडशील्ड भी चटक गई। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कार्पियो चालक टोल बूथ पर रुके बिना बैरियर तोड़ते हुए आगे निकलता दिखाई दे रहा है। वाहन की नंबर प्लेट साफ नजर नहीं आने के कारण टोल प्रशासन आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की पहचान करने में जुटा है।

टोल प्लाजा के डीजीएम दिनेश कुमार के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब आठ दिन पुराना है। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#FirozabadNews #TollPlaza #Scorpio #HighwayNews #ViralVideo #RoadNews #UttarPradeshNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *