अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, 30 फूड पैकेट में छिपाया था गांजा

0
Post no.

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने ड्रग्स तस्करी की कोशिश का खुलासा किया है। बैंकॉक से थाई एयरवेज की फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री को पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया। उसके केबिन बैगेज की गहन जांच में एक पेपर बैग मिला, जिसके अंदर 30 छोटे पैकेट रखे हुए थे।

इन पैकेटों पर ‘डिहाइड्रेटेड अमरूद’ लिखा था, लेकिन जांच के दौरान इनके अंदर हरे रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला। अधिकारियों ने एनडीपीएस फील्ड टेस्टिंग किट से इसकी प्रारंभिक जांच की, जिसमें गांजा होने के संकेत मिले। कस्टम्स के अनुसार, बरामद पदार्थ का कुल वजन 973.23 ग्राम था और इसे संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बताया गया है।

कार्रवाई के बाद यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी, इसे किसे पहुंचाया जाना था और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं।

#AhmedabadNews #Customs #DrugSeizure #AirportNews #GanjaSeized #Bangkok #NDPSAct #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *