कम बारिश के बीच बैतूल जिले में जल संरक्षण की मुहिम तेज, कलेक्टर की जनता से अपील

0
Post no.
बैतूल जिले में इस वर्ष कम बारिश के चलते भविष्य में संभावित जल संकट को देखते हुए प्रशासन ने जल संरक्षण के प्रयास तेज कर दिए हैं। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के अनुसार, जिले के विभिन्न स्टॉप डैम में शटर लगाए जा रहे हैं, ताकि उपलब्ध पानी को संरक्षित किया जा सके।
 
इसके साथ ही जनभागीदारी से नालों और अन्य जल संरचनाओं में बोरी बंधान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बहते पानी को रोकना और भू-जल स्तर में सुधार करना है।
 
कलेक्टर ने जिले की जनता से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में स्टॉप डैम पर अभी तक शटर नहीं लगाए गए हैं, वहां इस दिशा में आवश्यक पहल करें। जल संरक्षण के इन प्रयासों में प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।
 
Source: IG (collectorbetul)
 
#BetulNews #Betul #WaterConservation #JalSanrakshan #SaurabhSonawane #Groundwater #MPNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *