October 19, 2026

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग! अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर समेत दो घायल

0
Post no.

मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

शुरुआती खबरों में टाइगर श्रॉफ के घायल होने की बात सामने आई थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।

इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस समेत दो लोग घायल हुए हैं। फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी है और उनका नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे घायल की पहचान चौहान के रूप में हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और जांच तेज करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की कई टीमें फरार हमलावरों की तलाश में जुटी हैं।

#TigerShroff #MumbaiNews #FiringIncident #BollywoodNews #LawrenceBishnoi #MumbaiPolice #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *