हॉर्न की आवाज से इतना चिढ़ा पड़ोसी कि पेट्रोल डालकर जला दी महिला वकील की कार!
गुजरात के मोरबी में कार के सेंसर से बार-बार बजने वाला हॉर्न एक शख्स को इतना परेशान कर गया कि उसने गुस्से में अपनी पड़ोसन की स्विफ्ट कार को आग लगा दी। घटना वाघपरा इलाके की है, जहां महिला वकील पुष्पाबेन भट्ट ने अपनी कार घर के पास खड़ी की थी। आरोप है कि पड़ोसी शिखर गोहेल ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने आग लगाने के बाद घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वहीं, पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना कैद हो गई।
महिला वकील की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि कार को कोई व्यक्ति या जानवर छूता था, तो सेंसर सक्रिय होने के कारण हॉर्न बजने लगता था। बार-बार आने वाली आवाज से परेशान होकर आरोपी ने कथित तौर पर यह कदम उठाया। आग में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#Morbi #GujaratNews #CarFire #CCTVFootage #CrimeNews #ViralNews #BreakingNews #taptisamanvya
