November 10, 2026

मुलताई में दीपावली पर युवकों की मनमानी! महिलाओं से अभद्रता, राहगीरों पर फेंके जलते पटाखे!

0
Post no. (1)

मुलताई। दीपावली जैसे पावन और खुशियों के त्योहार के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक बार-बार दो पहिया वाहन से अमरावती चोराहे पर चक्कर लगा रहे थे और रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अभद्र व्यवहार एवं अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे थे।

इतना ही नहीं, दीपावली के दौरान ये युवक पटाखे जलाकर लोगों की ओर फेंक रहे थे, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार की खुशियों के बीच इस तरह की हरकतों से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे, सम्मान और खुशियां बांटने का त्योहार है, लेकिन कुछ लोगों की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें दूसरों की खुशियों में खलल डाल रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति त्योहार के दौरान महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को परेशान करने का साहस न कर सके।

#Multai #Diwali #WomenSafety #PublicSafety #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *