November 20, 2026

बाड़मेर में वोटों की गिनती छोड़ कंप्यूटर पर ताश खेलने लगा कर्मचारी! कैमरे में कैद हुई करतूत

0
Post no. (12)

बाड़मेर (राजस्थान): पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान एक कर्मचारी की लापरवाही का वीडियो सामने आया है। शहर के पीजी कॉलेज में जहां चुनाव परिणामों के लिए वोटों की गिनती चल रही थी, वहीं डुंगेरों का तला पंचायत समिति की मतगणना में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी कंप्यूटर पर ताश का गेम खेलता दिखाई दिया।

मतगणना जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे कार्य के दौरान कर्मचारी का इस तरह गेम खेलना कई सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव परिणामों का इंतजार कर रहे थे, तो दूसरी तरफ कर्मचारी अपनी ड्यूटी के बीच कंप्यूटर पर गेम खेलने में व्यस्त नजर आया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना ने मतगणना स्थल पर कर्मचारियों की जिम्मेदारी और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब सवाल यह है कि चुनाव जैसे संवेदनशील कार्य के दौरान ऐसी लापरवाही कैसे हुई और जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी?

#BarmerNews #RajasthanNews #ElectionCounting #PanchayatElection #ViralVideo #ElectionNews #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *