November 24, 2026

मुलताई के ताप्ती वार्ड में बदहाल नाला बना मुसीबत, पार्षद ने उठाई पक्के निर्माण की मांग

0
Post no. (25)

मुलताई: नगर के ताप्ती वार्ड में लंबे समय से नाले की बदहाल स्थिति स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मां ताप्ती के उद्गम स्थल के जलस्रोत तक जाने वाले करीब 1250 मीटर लंबे नाले में जगह-जगह गंदगी जमा होने से रहवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नाले से सांप निकलने के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

वार्ड पार्षद श्रीमती निर्मला उगनारे द्वारा लगातार नाले की सफाई और पक्के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पार्षद ने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों के समक्ष वार्डवासियों की समस्या रखते हुए जल्द से जल्द नाले का पक्का निर्माण कराने की मांग की है।

ताप्ती उद्गम स्थल के जलस्रोत से जुड़े इस नाले की स्थिति को देखते हुए इसकी सफाई और निर्माण बेहद आवश्यक है। अब वार्डवासियों को प्रशासन की कार्रवाई और समस्या के स्थायी समाधान का इंतजार है।

#Multai #TaptiWard #BetulNews #TaptiUdgam #MunicipalCouncil #LocalNews #PublicIssues #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *