मुलताई में भूकंप की ख़बर, प्रशासनिक पुष्टि नहीं

0
Screenshot_2026-04-03-18-14-11-10_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

मुलताई। 2 अप्रैल की रात्रि मुलताई नगर में भूकंप के झटकों को लेकर देर रात तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। मुलताई के पूर्व पार्षद बबलू चंद्रकांत साहू सहित कई लोगों ने रात्रि में हल्के कंपन महसूस होने की बात कही, जिसके बाद कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर भूकंप के झटकों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने बताया कि रात के समय कुछ सेकंड के लिए कंपन जैसा महसूस हुआ। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर संदेश प्रसारित होते रहे, जिससे लोगों में उत्सुकता और आशंका दोनों बनी रही। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।
मुलताई के एसडीएम राजीव कहरने ने बताया कि भूकंप के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि मौसम विभाग या संबंधित एजेंसियों से कोई जानकारी मिलती है तो उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

फिलहाल नगर में स्थिति सामान्य है, लेकिन अचानक हुई इस चर्चा ने लोगों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार भारी वाहनों की आवाजाही डी जे के साउंड ट्रेन अन्य कारणों से भी कंपन महसूस हो सकता है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि के बाद ही निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

इनका कहना है


गुरुवार रात 11: 23 बजे 2 से 3 सेकेंड तक बहुत तेज कंपन हुआ, ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सब कुछ थर्रा रहा हो। 2 अप्रैल के पूर्व 29 मार्च को तड़के 3:58 बजे तथा 4 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

चंद्रकांत साहू
पूर्व पार्षद इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *