September 10, 2026

शिवपुरी में शराब के ठेके पर महिलाओं का धावा, लाठियों से जमकर की तोड़फोड़!

0
Post no. 0 (5)

शिवपुरी जिले के नए आमोला में मंगलवार को शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सामने आया। बताया जा रहा है कि घरों में शराब के कारण होने वाले विवाद और मारपीट से परेशान महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर शराब की दुकान पर पहुंचीं।

महिलाओं ने दुकान में रखी शराब की बोतलें और क्वार्टर बाहर निकाल दिए और कई बोतलों को तोड़कर अपना विरोध जताया। अचानक हुए इस प्रदर्शन के दौरान दुकान में मौजूद कर्मचारी वहां से चले गए। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ मौजूद रही।

महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं और इसका असर गांव के माहौल पर भी पड़ रहा है। इससे पहले भी क्षेत्र में महिलाएं शराब की बिक्री और अवैध शराब के खिलाफ विरोध जता चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

#Shivpuri #NewAmola #LiquorShop #WomenProtest #MadhyaPradesh #ViralVideo #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *