भीषण गर्मी का असर: बैतूल में कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

0
महिला आरक्षण पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- “पीढ़ियों ने रोके अधिकार”

 

📍 छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर का बड़ा फैसला

बैतूल | 26 अप्रैल 2026
जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर (शिक्षा) कार्यालय, बैतूल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Screenshot

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तेज गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि, सभी शासकीय संस्थाओं के शिक्षक एवं स्टाफ को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और अन्य प्रशासनिक कार्य यथावत जारी रहेंगे

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित सभी अधिकारियों एवं संस्थानों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

✍️ आदेश कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे द्वारा जारी किया गया।

#BetulNews #SchoolHoliday #HeatWaveAlert #MPNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *