October 30, 2026

उत्तराखंड में उड़ान के दौरान लापता हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 की मौत!

0
Post no. (3)

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे ने सभी को झकझोर दिया। ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चमोली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम पर उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। इसके बाद भारतीय सेना, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल खोज एवं बचाव अभियान में जुट गईं।

हादसे वाले इलाके में लगातार बारिश और घने बादलों के कारण दृश्यता कम रही, जिससे बचाव दलों को हेलिकॉप्टर की सही लोकेशन तक पहुंचने में परेशानी हुई। तलाशी अभियान में अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

#Uttarakhand #Chamoli #Badrinath #HelicopterCrash #BreakingNews #AviationAccident #IndiaNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *