‘फाइट नाइट दंगल’ में मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन
‘फाइट नाइट दंगल’ में मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन
राजधानी के अंबुजा मॉल में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित फाइट नाइट दंगल में मध्य प्रदेश ओवरऑल चैंपियन रहा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुक्केबाजों के बीच हुए इन रोमांचक मुकाबलों में मध्य प्रदेश की टीम ने अपना दबदबा कायम करते हुए विजेता शील्ड पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के दौरान कुल आठ बाउट (मुकाबले) हुए, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिला श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश के छह मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते
विजेता खिलाड़ियों में शुभम निषाद, लक्ष्मी, छत्रपाल महिलांग, दिपाली, ध्रुव गुज्जर, स्वाति ठाकुर, शाहेंशाह रुलहाक और कपिल शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश के छह मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, हर्षिता पांडेय (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग संघ), डॉ. राकेश मिश्र और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग व नीता डुमरे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व नकद राशि
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए फेडरेशन द्वारा पुरस्कार राशि दी गई। विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद और शील्ड दिया गया। इसी तरह उपविजेता टीम छत्तीसगढ़ को 11 हजार रुपये नकद और स्मृति चिन्ह, व्यक्तिगत पुरस्कार में प्रत्येक विजेता को 7,000 रुपये और उपविजेता को 5,000 रुपये के साथ मेडल प्रदान किए गए।
चार दिवसीय रेफरी-जजेज कोर्स का भी समापन
आयोजन के साथ ही चार दिवसीय रेफरी-जजेज कोर्स का भी समापन हुआ। महासचिव राकेश ठकरान ने बताया कि 12 प्रतिभागियों (पांच महिला, सात पुरुष) ने ‘आरजे-वन’ परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। खास बात यह रही कि पूरा आयोजन डिजिटल रहा और खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म बॉक्स रेक पर अपलोड किया जाएगा।