अज्ञात कारणों से लगी आग, मकान सहित अनाज घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
मुलताई। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचंडा में मंगलवार को आगजनी की बड़ी घटना सामने आई, जब अचानक एक घर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण इमरत शाहने के घर से अचानक धुआँ उठता दिखाई दिया। शुरुआत में ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही पलों में आग की ऊँची लपटें उठने लगीं। यह दृश्य देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत कल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग पूरी तरह घर को जलाकर खाक कर चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार का भा नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता प्रदान करने की
मांग की है।
