नोएडा के मामूरा में पांच मंजिला मकान में भीषण आग, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के नोएडा के ममूरा गांव में स्थित एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 26 वर्षीय महिला स्नेहा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय इमारत में करीब 50 परिवार मौजूद थे।
दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने सामने वाली इमारत से सीढ़ी लगाकर 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक बाइक या एसी में शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बनी। वहीं, आग से प्रभावित परिवार अपना सामान लेकर अन्य स्थानों पर शिफ्ट होने लगे हैं।
#Noida #Mamura #FireAccident #BreakingNews #taptisamanvya
