₹1.93 करोड़ ऑनलाइन निवेश ठगी: डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। 1 करोड़ 93 लाख की ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के मामले में पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से 05 दिवस की पुलिस रिमांड प्राप्त की है। 09 फरवरी 2025 को फरियादी कुलदीप राठौर, निवासी भग्गूढाना, गंज बैतूल द्वारा थाना बैतूल बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपीगण मिलन राठौर, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू, देवकृष्ण साहू एवं योगेश कुमार साहू ने ऑनलाइन रोबोट्रेड एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश के नाम पर लगभग ?1.93 करोड़ की धोखाधड़ी की है।
रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 59/2025 धारा 420, 409, 467, 471 भारतीय दंड संहिता एवं 66-ष्ठ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी मिलन राठौर एवं पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। वहीं प्रकरण का एक अन्य आरोपी योगेश कुमार साहू (उम्र 35 वर्ष), निवासी पामवुड रेसिडेंसी, कातुलबोर्ड, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 05 दिवस के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी की राशि एवं अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजयसिंह ठाकुर, सउनि मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक अजय बरबड़े, आरक्षक ओमप्रकाश बंसोड़ एवं चालक प्रधान आरक्षक सुखराम पंवार की सराहनीय भूमिका रही।
#ऑनलाइनठगी #निवेशधोखाधड़ी #बैतूलपुलिस #साइबरअपराध #मध्यप्रदेशसमाचार
