चोपना: पंचायत कार्यालय के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

0
Post (3)

चोपना।  ग्राम झोली-1 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचायत कार्यालय के सामने एक पेड़ पर 38 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान अर्चना सरकार, पति त्रिनाथ सरकार, निवासी झोली-1 के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका के पति के मुताबिक अर्चना सरकार बुधवार सुबह करीब 5 बजे घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद पंचायत कार्यालय के सामने पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि करीब छह माह पूर्व मृतिका की बेटी की शादी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, बेटी के ससुराल पक्ष से कथित रूप से परेशान किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। चोपना थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#चोपना #झोलीगांव #महिलामौत_मामला #पुलिसजांच #बैतूलसमाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *