सरकारी स्कूल में बच्चों से बनवाया ‘बेंच वाला रास्ता’, शिक्षिका पर उठे सवाल
बिहार के अररिया जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षिका जलभराव के बीच छोटे बच्चों से बेंच रखवाकर रास्ता बनवाती नजर आ रही हैं और उन्हीं बेंचों पर चलकर स्कूल पहुंचती हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित शिक्षिका को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रशासन ने जलभराव और शिक्षिका की एलर्जी को इसकी वजह बताया है।
#Bihar #Araria #GovernmentSchool #ViralVideo #taptisamanvya
