वर्दी का रौब या कार्रवाई? महिला SI का VIDEO सोशल मीडिया पर चर्चा में
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला उपनिरीक्षक (SI) कथित तौर पर एक महिला को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आबादी की जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां कहासुनी के बाद यह घटना हुई। एसीपी सारनाथ ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#Varanasi #UttarPradesh #ViralVideo #Police #taptisamanvya
