बैतूल जिले की मुख्य खबरें दिनांक: 22/07/26

0
Instagram Post (2)

बैतूल जिले के खेड़ीसावलीगढ़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भीमपुर–चिचोली निर्माणाधीन सड़क पर सेमलढाना गांव के पास बारिश के बाद सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। यहां एक स्कूल बस सहित कई वाहन बुरी तरह फंस गए।

सेमलढाना, खेड़ीसावलीगढ़ के पास वाहनों के फंसने से सड़क पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्कूल बस में सवार बच्चों को भी काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।

भीमपुर–चिचोली मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कमजोर मॉनिटरिंग और निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण सड़क की यह स्थिति बनी है।

सेमलढाना और आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन और स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन बारिश के बाद सड़क पर बना कीचड़ लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

घटना के बाद खेड़ीसावलीगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से भीमपुर–चिचोली निर्माणाधीन सड़क की जल्द मरम्मत कर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

#betul #roadconstruction #schoolbus #madhyapradesh #breakingnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *