‘पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा’— पटना SP की चेतावनी का VIDEO वायरल
NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में AISA के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प व पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान पटना वेस्ट SP IPS संकेत कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से कहते नजर आ रहे हैं, “पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा।” इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की।
#Patna #AISA #NEETPaperLeak #IPS #taptisamanvya
