हिमाचल में इंसानियत की मिसाल, NHAI टीम ने जोखिम उठाकर शिशु को पहुंचाया अस्पताल
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच NHAI की टीम ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की। सड़क बंद होने से ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद 7 महीने का शिशु अपने परिवार के साथ फंस गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NHAI की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे और उसके परिवार को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका। टीम के इस साहसिक रेस्क्यू की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
#HimachalPradesh #Chamba #NHAI #RescueOperation #taptisamanvya
