CM मोहन यादव 28 जुलाई को करेंगे निशातपुरा स्टेशन का लोकार्पण
भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन के शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जुलाई को स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। स्टेशन शुरू होने के बाद यहां से मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, स्टेशन से करीब तीन लाख से ज्यादा यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे भोपाल जंक्शन और रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। हालांकि, स्टेशन तक पहुंचने वाली अप्रोच रोड, रेलवे ओवरब्रिज और कुछ अन्य सुविधाओं का काम अभी जारी है।
#nishatpurarailwaystation #mohanyadav #bhopal #RailwayNews #MadhyaPradesh #taptisamanvya
