बाढ़ में भी नहीं टूटी पढ़ाई की उम्मीद, असम के बच्चों ने धूप में सुखाईं भीगी किताबें
असम में बाढ़ का पानी उतरने के बाद बच्चों की पढ़ाई के प्रति जज्बे ने लोगों का ध्यान खींचा है। वायरल वीडियो में बच्चे अपने घरों से बचाई गई पानी और कीचड़ में भीगी किताबों, कॉपियों और अन्य पढ़ाई की सामग्री को सड़क पर धूप में सुखाते नजर आए। बच्चों की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी शिक्षा के प्रति लगन की सराहना की और स्थायी बाढ़ नियंत्रण उपायों की मांग उठाई। इस बीच असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने बाढ़ प्रभावित सभी छात्रों को मुफ्त नई पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। सरकार के मुताबिक स्कूल दोबारा खुलने के बाद किताबें वितरित की जाएंगी, ताकि बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। असम के नगांव, कछार और बरपेटा समेत कई जिले भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं।
#AssamFloods #AssamNews #EducationNews #FloodUpdates #IndiaNews #taptisamanvya
