इंदौर में हाथी ने ली ऑटो चालक की जान, गुड़ खिलाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

0
Instagram Post (16)
इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाने पहुंचे 49 वर्षीय ऑटो चालक विजय होलकर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना राज नगर पुलिस थाने के सामने हुई, जहां हाथी ने पहले विजय को सूंड से जमीन पर गिराया और फिर उन्हें उठाकर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में विजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में महावत उमेश गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आबादी वाले इलाके में हाथी लाने के लिए वन विभाग से जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं।
 
#IndoreNews #ElephantAttack #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #ViralVideo #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *