टीकमगढ़ में कलेक्टर के सामने CHO नहीं कर पाईं BP चेक, खुद सिखाई जांच की प्रक्रिया
टीकमगढ़ जिले के सापौन उप स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति सामने आई। निरीक्षण के समय एक महिला मरीज का ब्लड प्रेशर चेक करने में सीएचओ को परेशानी हुई। कलेक्टर ने मौके पर प्रक्रिया समझाते हुए जांच करने का तरीका बताया और कर्मचारी की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भी ली।
इस दौरान ग्रामीणों ने केंद्र के संचालन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण उन्हें सामान्य जांच और इलाज के लिए परेशानी होती है। लोगों ने केंद्र को नियमित संचालित कराने की मांग रखी।
शिकायतों के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और मरीजों को समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी ध्यान दिया गया।
#Tikamgarh #MPNews #HealthUpdate #CollectorInspection #taptisamanvya
