बैतूल जिले की प्रमुख खबरें 30/08/26
बैतूल जिले और आसपास की प्रमुख खबरों पर एक नजर
चित्रकूट: भारी बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी। प्रशासन ने राहत शिविरों की व्यवस्था करते हुए बचाव दलों को सक्रिय रखा।
बैतूल: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा के लिए रवाना हुआ। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए व्यवस्थाएं कीं।
आमला: रेलवे स्टेशन पर मिले दो नाबालिगों के मामले में जीआरपी ने तत्परता से कार्रवाई की। जांच के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।
मुलताई: भगतसिंह वार्ड में 23 वर्षीय युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मुलताई: लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से भैंसें और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया।
झल्लार: भुजलिया पर्व पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद तालाब में भुजलिया का विसर्जन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
चिचोली: ग्राम जोगली में भुजरिया पर्व के दौरान पारंपरिक आल्हा गायन का आयोजन हुआ। वीर आल्हा-ऊदल की गाथाओं ने ग्रामीणों में उत्साह भर दिया।
बैतूल: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता कलश यात्रा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच रही है। यात्रा के जरिए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।
खेड़ी सांवलीगढ़: खेड़ी-परतवाड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया।
शाहपुर: संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में चल रही अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवार को नया आवास और घरेलू सामग्री दी गई। ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक भवन भी उपलब्ध कराया गया।
#betulnews #multainews #amlanews #MPNews #taptisamanvya
