September 2, 2026

चंबा में इंसानियत की मिसाल: दुपट्टे की रस्सी से बाइक सवार की बचाई जान

0
Post no. 0 (5)

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश के बीच एक परिवार की बहादुरी और सूझबूझ ने एक बाइक सवार की जान बचा ली। भटियात के ककीरा-कमलाड़ी मुख्य मार्ग पर तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी का बहाव इतना बढ़ गया कि एक बाइक सवार उसमें फंस गया। हालात बिगड़ते देख परिवार ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया।

परिवार की महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और उसके सहारे बाइक सवार को तेज बहाव से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बाइक सवार सुरक्षित स्थान तक पहुंच गया। इस दौरान उसकी बाइक पानी में ही छूट गई।

रेस्क्यू का वीडियो सामने आने के बाद परिवार के साहस और इंसानियत की जमकर सराहना हो रही है। तेज बारिश और खतरनाक हालात के बीच बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए किसी की जान बचाने की यह तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है।

#Chamba #HimachalPradesh #RescueOperation #Humanity #Bravery #HeavyRain #ViralVideo #RainNews #HimachalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *