बैतूल जिले की प्रमुख खबरें 01/09/26
बैतूल जिले की आज की प्रमुख खबरें
1. भाजपा कार्यालय में जनसमस्याओं पर सुनवाई
मंत्री राकेश सिंह और दिलीप अहिरवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
2. 1.22 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में 304 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। बैतूल के 1730 विद्यार्थियों को भी 25-25 हजार रुपये मिले।
3. मासोद के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
मुलताई के मासोद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय शंकर धुर्वे की मौत हो गई। उसका साथी चेतन गंभीर घायल है।
4. सेहरा में युवक की संदिग्ध मौत
सेहरा में 40 वर्षीय दीपक महले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
5. शुभम पुंडे का प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन
आईटीआई बैतूल के शुभम पुंडे का चयन एनपीसीआई तारापुर, नाल्को और एचएफएससी-इसरो में हुआ। उन्होंने एनपीसीआई तारापुर चुना है।
6. डेयरियों में दूध की जांच, मिलावट नहीं मिली
बैतूल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कई डेयरियों में दूध की जांच की। यूरिया, ग्लूकोस, स्टार्च समेत किसी मिलावट की पुष्टि नहीं हुई।
7. झिरी मंदिर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का धरना
मुलताई के झिरी मंदिर मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। अधिकारियों ने सड़क सुधार और पानी निकासी की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
8. दूध के दाम बढ़ाने की किसानों की मांग
मुलताई के दुग्ध उत्पादक किसानों ने बढ़ती लागत को देखते हुए दूध के खरीद मूल्य में कम से कम 12 रुपये प्रति फैट बढ़ाने की मांग की।
9. आयशर वाहन पलटा, बुजुर्ग की मौत
मारपानी-चिचोला ढाना घाट में आयशर वाहन पलटने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक घायल है। पुलिस पहचान में जुटी है।
10. देवेंद्र की संदिग्ध मौत से जांच तेज
बैतूल में देवेंद्र उर्फ डिब्बी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने मारपीट की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
#BetulNews #MultaiNews #MadhyaPradeshNews #BetulUpdates #taptisamanvya
